पठानकोट में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से ग्रामीण परेशान: गांव मैरा भद्राली में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खराब, हादसों का बढ़ा खतरा – Pathankot News

पठानकोट में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से ग्रामीण परेशान:  गांव मैरा भद्राली में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क खराब, हादसों का बढ़ा खतरा – Pathankot News




पठानकोट के सुजानपुर स्थित गांव मैरा भद्राली में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन वाहनों के कारण उड़ने वाली धूल, क्षतिग्रस्त सड़कें और बढ़ते हादसों का खतरा उनकी मुख्य चिंताएं हैं। जिसके चलते स्थानीय युवाएं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगा व्यक्त की। धूल के कारण लोग हो रहे बीमार गांव निवासी शिंदू ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगातार आवाजाही से उन्हें परेशानी होती है। उनके अनुसार, मिट्टी से भरी ट्रालियों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आती है। लोग बीमार हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से टूट रही सड़कें गांव निवासी शिंदू ने यह भी आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें खराब हो गई हैं। कुछ दिन पहले गांव में एक ऑटो भी पलट गया था, जिसका एक कारण सड़क की खराब हालत थी।शिंदू ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी आवाजाही पर रोक लगाई जाए। मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां चल रही गांव के एक अन्य निवासी बोनी ने बताया कि गांव से गुजरने वाले लिंक रोड पर दिन-रात मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां चल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
बोनी ने बताया कि भद्राली से बसरूप क्षेत्र तक मिट्टी के ठेकों के कारण बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसडीओ इस संबंध में जब माइनिंग विभाग के एसडीओ कमरपाल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए संबंधित जेई को मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में बिना अनुमति या ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां संचालित होती पाई गईं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *