नटराजन का नामांकन रद्द होने से चुघ की राह आसान : शंटी – Amritsar News

नटराजन का नामांकन रद्द होने से चुघ की राह आसान : शंटी – Amritsar News



अमृतसर| राज्यसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। इस घटनाक्रम पर भाजपा नेता सर्बजीत सिंह शंटी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका करार दिया है। शंटी ने कहा कि इस घटना के बाद भाजपा उम्मीदवारों, विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की राज्यसभा की राह पूरी तरह मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर के चुनाव में नामांकन रद्द होना दर्शाता है कि कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक तालमेल और कानूनी समझ की भारी कमी है। तरुण चुघ का उदाहरण देते हुए शंटी ने कहा कि भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत और निष्ठा के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। चुघ का राज्यसभा पहुंचना लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *