सेवा केंद्रों में टोकन व्यवस्था में सुधार की मांग – Jalandhar News
जालंधर| मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंकज मेहता ने पंजाब के सेवा केंद्रों में ऑनलाइन टोकन, अपॉइंटमेंट प्रणाली, जरूरत के अनुसार दैनिक टोकन क्षमता बढ़ाने, लोगों के प्रतीक्षालय, साफ पानी, प्राथमिकता काउंटर, डिजिटल स्क्रीन और मोबाइल नोटिफिकेशन की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि लोगों को टोकन लेने के लिए सुबह जल्दी सेवा केंद्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय का नुकसान होता है। गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं। उन्होंने पत्र की कॉपी मुख्य सचिव कार्यालय और उपायुक्त को भेजी है।
Source link

