पठानकोट के सिविल अस्पताल में जल्द MRI सुविधा शुरू: मरीजों को मिलेगी राहत, निजी केंद्रों पर नहीं करवाने पड़ेंगे टेस्ट – Pathankot News
पंजाब के पठानकोट के सिविल अस्पताल में जल्द ही एमआरआई (MRI) जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि यह सुविधा 15 अगस्त से पहले शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां और कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल पठानकोट के एसएमओ डॉ. सुनील चंद ने बताया कि अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि वर्तमान में उन्हें एमआरआई जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। निजी केंद्रों पर यह जांच काफी महंगे दामों पर की जाती है। बाजार से आधे खर्च पर होगा टेस्ट डॉ. सुनील चंद ने बताया अस्पताल में एमआरआई टेस्ट बाजार की तुलना में लगभग आधे खर्च पर उपलब्ध होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, ताकि मरीजों को किसी भी समय परेशानी का सामना न करना पड़े। समय और पैसे दोनों की बचत होगी सरकारी अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू होने से मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। साथ ही उन्हें अपने जिले में ही आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Source link

