मोगा में चली गोलियां, एक युवक की मौत: पुलिस ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका, आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज – Moga News

मोगा में चली गोलियां, एक युवक की मौत:  पुलिस ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका, आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज – Moga News




मोगा जिले के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव चीदा निवासी जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। डीएसपी जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला पुलिस जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *