जालंधर के गुरुद्वारे में बेअदबी, महिला ने गुटका साहिब फाड़ा: अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी, बच्चे डरकर भागे; लोग बोले- महिला को पहली बार देखा – Jalandhar News

जालंधर के गुरुद्वारे में बेअदबी, महिला ने गुटका साहिब फाड़ा:  अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी, बच्चे डरकर भागे; लोग बोले- महिला को पहली बार देखा – Jalandhar News




जालंधर के एक गुरुद्वारे में बुधवार को बेअदबी की गई। एक महिला ने अचानक गुरुद्वारे में घुसकर गुटका साहिब उठा लिया और उसके अंग फाड़ दिए। उससे पहले महिला ने गुरुद्वारे में तालियां बजाकर काफी हंगामा भी किया। गुरुद्वारे में मौजूद बच्चे इसे देखकर डरकर बाहर भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और पुलिस बुला ली। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेड ग्रंथी के भी बयान दर्ज किए गए हैं। गुरुद्वारे में नहीं था कोई सेवादार जानकारी के अनुसार, यह घटना जालंधर के सगवाल गांव स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में घटी। गांव की सरपंच प्रवीण कुमारी ने बताया है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे गुरुद्वारे में कोई सेवादार नहीं था। केवल कुछ बच्चे ही मौजूद थे। उसी समय महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुई। सरपंच ने बताया कि अंदर घुसते ही महिला तालियां बजाने लगी। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और हंस रही थी। इससे गुरुद्वारा साहिब के अंदर मौजूद बच्चे डर गए। इसके बाद महिला ने गुटका साहिब को उठा लिया। थोड़ी देर उसे देखती रही, फिर अंग फाड़ डाले। बच्चों ने ही बाहर आकर गांववालों को बेअदबी की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। सरपंच बोलीं- महिला को कभी नहीं देखा सरपंच ने यह भी बताया कि महिला को पहली बार गांव में देखा गया है। जब उससे पूछताछ की गई तो वह किसी दूसरी भाषा में बात करने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई। महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली वहीं, किशनगढ़ चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने गुटका साहिब के पन्नों को फाड़कर बेअदबी की है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। हेड ग्रंथी ने पुलिस को बताया कि वह सुख आसन के बाद बाथरूम गए थे। उस समय गुरुद्वारा साहिब में बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान महिला ने अंदर आकर गुटका साहिब की बेअदबी की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हेड ग्रंथी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि महिला का नाम राधिका है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *