पठानकोट में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त: आबकारी विभाग ने की रेड, तस्कर फरार; खाली प्लॉट से 20 पैकेट नशा बरामद – Pathankot News
पठानकोट के सुजानपुर में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब जब्त की गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग के अधिकारी परमिंदर गुप्ता ने बताया कि अधिकारी राजेंद्र सिंह बराड़ के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान विभाग को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध शराब लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। विभाग की टीम को देखते ही आरोपी शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान एक खाली प्लॉट से 20 पैकेट शराब और नीले रंग का ड्रम बरामद किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी बरामद शराब की कुल मात्रा 40 बोतल पाई गई। आबकारी विभाग ने जब्त सामान आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुजानपुर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अवैध शराब को लेकर बड़ी चेतावनी परमिंदर गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी शराब का सेवन न करने और अवैध शराब संबंधी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया।
Source link

