जालंधर में 1 लाख रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर अरेस्ट: परिवार को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा – Jalandhar News

जालंधर में 1 लाख रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर अरेस्ट:  परिवार को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी; विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा – Jalandhar News



जालंधर में सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते अरेस्ट।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में तैनात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सब-इंस्पेक्टर (SI) अमनदीप सिंह को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता के परिवार को झूठे केस में फंसाने और संपत्ति जब्त करने की

.

विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर यह कामयाबी हासिल की, जबकि उसका एक साथी कांस्टेबल मौके से फरार होने में कामयाब रहा। यह गिरफ्तारी जालंधर जिले के थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव गोहावर की एक महिला निवासी की शिकायत पर की गई है। महिला ने विजिलेंस से संपर्क कर इस करतूत का पर्दाफाश किया।

प्रॉपर्टी कुर्क करने की दी धमकी

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसके भाई के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। इस केस की आड़ में सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह उनके पूरे परिवार को डरा-धमका रहा था। वह लगातार धमकी दे रहा था कि वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस मामले में नामजद कर देगा और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर देगा।

6.50 लाख रुपये हड़पने के बाद भी मांग रहा था और पैसे

महिला ने अपनी शिकायत में खुलासा किया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर अलग-अलग मौकों पर उससे पहले ही 6.50 लाख रुपये की मोटी रकम बतौर रिश्वत ऐंठ चुका था। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा और उसने महिला की भाभी को इस ड्रग्स केस से बचाने के बदले 2 लाख रुपये की और मांग शुरू कर दी।

महिला ने रिकॉर्ड कर ली बातचीत की ऑडियो

आरोपी अधिकारी की बार-बार की जा रही पैसों की मांग से तंग आकर शिकायतकर्ता ने सूझबूझ दिखाई। उसने रिश्वत मांगने के दौरान सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के साथ हुई पूरी बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह ऑडियो सबूत के तौर पर बेहद अहम साबित हुआ।

विजिलेंस ब्यूरो कपूरथला ने बिछाया जाल

महिला अब और अधिक रिश्वत देने के बिल्कुल मूड में नहीं थी, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट कपूरथला से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया।

सरकारी गवाहों के सामने गिरफ्तार, साथी कांस्टेबल फरार

तय रणनीति के तहत, जैसे ही शिकायतकर्ता महिला ने सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1,00,000 रुपये थमाए, विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उसे रंगे हाथ दबोच लिया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान आरोपी एसआई के साथ मौजूद कांस्टेबल मनिंदर सिंह सतर्क हो गया और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

केस दर्ज, फरार कांस्टेबल की तलाश जारी

विजिलेंस टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत में ली गई पूरी केमिकल युक्त करेंसी बरामद कर लिए है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *