QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी: टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी
- Hindi News
- Career
- QS World University Ranking 2027: IIT Delhi Tops India, No Indian In Top 200
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। इस संस्थान ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान हासिल किया है।
MIT पिछले 15 सालों से नंबर वन
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में इस साल भी अमेरिका की MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी के तौर पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि MIT लगातार 15वें साल इस रैंकिंग में टॉप पर है।

DU और JNU की रैंकिंग में सुधार
दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू और जामिया मिलिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है। डीयू ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग पिछले साल 558वें नंबर पर थी, लेकिन अब ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है।
52 भारतीय संस्थान रैंकिंग में शामिल
QS की इस रैंकिंग में वर्ष 2017 में जहां सिर्फ 14 भारतीय संस्थान इस लिस्ट में शामिल थे। वहीं, अब यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दुनिया के 106 देशों और क्षेत्रों की 1500 से ज्यादा यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया गया है।

इन 3 यूनिवर्सिटी की रैकिंग में सबसे ज्यादा सुधार
सबसे ज्यादा सुधार करने वाले संस्थानों में वीआईटी, बिट्स पिलानी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल हैं। वीआईटी ने 94 स्थानों की छलांग लगाकर 597वीं रैंक हासिल की है। वहीं, बिट्स पिलानी 93 स्थान ऊपर चढ़कर 575वें स्थान पर पहुंच गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी 75 से ज्यादा रैंक की बढ़त के साथ 686वीं रैंक हासिल की है।
ये खबर भी पढ़ें
AIIMS के किसी भी संस्थान में भर्ती का मौका:1484 पद भरे जाएंगे, 1 लाख 42 हजार तक सैलरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। पूरी खबर यहा पढ़ें :


