पठानकोट के गांव बहेड़िया में बाढ़ का खतरा: नहर में पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता; पिछले साल हो चुका नुकसान – Pathankot News

पठानकोट के गांव बहेड़िया में बाढ़ का खतरा:  नहर में पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता; पिछले साल हो चुका नुकसान – Pathankot News




पठानकोट जिले के सुजानपुर स्थित बहेड़िया गांव में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नहर में दोबारा पानी का रिसाव शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। कुछ महीने पहले आई बाढ़ में नहर का किनारा टूटने से गांव में भारी तबाही हुई थी और घरों में पानी घुसने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, पिछली बाढ़ के बाद सिंचाई विभाग ने नहर की मरम्मत कर पानी दोबारा छोड़ा था। हालांकि, इसके बाद भी कई बार लीकेज की समस्या सामने आई। अब एक बार फिर नहर से पानी रिसने लगा है, जिससे आसपास के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। गांव निवासी अजय कुंडल ने बताया कि नहर की स्थिति बेहद खराब है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। यदि नहर फिर से टूटती है, तो गांव को भारी क्षति हो सकती है। कुंडल ने आरोप लगाया कि ग्रामीण कई बार प्रशासन और सरकार से स्थायी समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के एक अन्य निवासी राहुल ने बताया कि नहर में दोबारा लीकेज शुरू होने की सूचना से लोगों में चिंता है। एहतियात के तौर पर कई परिवारों ने अपना सामान निचली मंजिलों से हटाकर पहली मंजिल पर रखना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था और वे दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *