मोहाली कोर्ट परिसर से कर्मचारी की बाइक चोरी: पार्किंग में खड़ी करके ड्यूटी पर गया था, लौटा तो मिली गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल – Mohali News

मोहाली कोर्ट परिसर से कर्मचारी की बाइक चोरी:  पार्किंग में खड़ी करके ड्यूटी पर गया था, लौटा तो मिली गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल – Mohali News




न्यायिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने डेराबस्सी कोर्ट परिसर की पार्किंग से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। कोर्ट जैसे बेहद सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र से हुई इस चोरी के बाद अदालत के वकीलों, कर्मचारियों और आम जनता में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता का माहौल है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलटाना के रहने वाले सुनील कुमार डेराबस्सी कोर्ट परिसर में चपरासी (पियन) के पद पर तैनात हैं। बीते 3 जून को वे रोजाना की तरह सुबह करीब 9:00 बजे अपनी बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक को कोर्ट परिसर की तय पार्किंग में खड़ा किया और दफ्तर के काम में व्यस्त हो गए। दोपहर के समय जब सुनील कुमार किसी काम से पार्किंग में वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से नदारद थी। पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर कोर्ट परिसर और आसपास के रास्तों में वाहन की काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को दी गई। सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल अदालत परिसर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने वहां के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। कोर्ट के कर्मचारियों और स्थानीय वकीलों ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर अदालत जैसी संवेदनशील और चौबीसों घंटे सुरक्षा के पहरे वाली जगह पर भी गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता के वाहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी बढ़ाई जानी चाहिए।” प्रमुख रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट परिसर, पार्किंग एरिया और उसके बाहर जाने वाले मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं और दावा किया गया है कि जल्द ही आरोपी को दबोचकर मोटरसाइकिल बरामद कर ली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *