लुधियाना देहात में 257 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी: 452 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2.09 लाख मतदाता करेंगे फैसला; सुरक्षा कड़ी – Ludhiana News

लुधियाना देहात में 257 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी:  452 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2.09 लाख मतदाता करेंगे फैसला; सुरक्षा कड़ी – Ludhiana News




लुधियाना देहात के खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट और जगराओं नगर कौंसिल चुनावों के लिए आज (मंगलवार को) मतदान हो रहा है। चुनाव में 2,09,561 मतदाता 452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से 108 वार्डों में बनाए गए 257 पोलिंग स्टेशनों पर जारी है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जगराओं में कई पोलिंग बूथों पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कैमरे लगाए गए हैं। कुल मतदाताओं में 1,09,244 पुरुष, 1,00,303 महिलाएं और 14 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता खन्ना नगर काउंसिल में हैं, जहां 32 वार्डों में 99,391 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 51,680 पुरुष, 47,709 महिलाएं और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। समराला नगर काउंसिल के 12 वार्डों में 17,167 मतदाता मतदान कर रहे हैं, जिनमें 8,792 पुरुष, 8,372 महिलाएं और 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। पायल नगर काउंसिल के 11 वार्डों में 6,371 मतदाता वोट डाल रहे हैं, जबकि दोराहा के 15 वार्डों में 18,160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। समराला में कई जगह मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर क प्रबंध नहीं था जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रायकोट नगर काउंसिल में 15 वार्डों के लिए 20,596 मतदाता मतदान कर रहे हैं, जबकि जगराओं नगर काउंसिल के 23 वार्डों में 47,876 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पहले 112 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन समराला के 3 और खन्ना के 1 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पहचान पत्र साथ लाने की सलाह अब 108 वार्डों में मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से बिना किसी डर, दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की है। साथ ही वोट डालने के लिए पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। ऐसे डाल सकेंगे वोट यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो वह आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन दस्तावेज या स्टूडेंट आईडी जैसे वैध दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *