लुधियाना में शराब के ठेके पर हमला: फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतल लेकर भागे युवक,रोकने पर की मारपीट – Ludhiana News

लुधियाना में शराब के ठेके पर हमला:  फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतल लेकर भागे युवक,रोकने पर की मारपीट – Ludhiana News




लुधियाना में रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक शराब ठेके पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर शराब लेने और बाद में कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। ठेके के कर्मचारियों ने जब इनका विरोध किय तो आरोपियों ने मारपीट की। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने एक नामजद और 6-7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बकार्डी कंपनी की बोतल लेकर भागे शिकायतकर्ता बलदेव सिंह निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), जो वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पास स्थित हरीश वाइन ठेके पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि 1 जून 2026 को वह ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां आए और बकार्डी कंपनी की शराब की एक बोतल मांगी। बलदेव सिंह के मुताबिक उसने युवकों को शराब की बोतल और गिलास आदि दे दिए। जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने मोबाइल पर फर्जी पेमेंट का मैसेज दिखा दिया। शक होने पर जब दोबारा भुगतान की बात कही गई तो युवक शराब की बोतल लेकर मौके से भागने लगा। ठेके के कर्मचारियों ने उसे वहीं पकड़ लिया। आरोप है कि पकड़े जाने के बाद युवक फिर से फर्जी स्कैनर और पेमेंट दिखाने लगा। इसी बीच उसने अपने 4-5 अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते सभी आरोपियों ने मिलकर ठेके के कर्मचारियों पर हमला कर दिया और उनकी जमकर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां भी दीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। बाद में की गई पड़ताल में एक आरोपी की पहचान गौरव निवासी गली नंबर-2, मोहल्ला फतेहगढ़, लुधियाना के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने गौरव सहित 6-7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 305 और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *