मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रूरल SSP की छुट्टी: सतिंदर जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर, फरीदकोट से प्रज्ञा को हटाया, 14 अफसर बदले – Chandigarh News
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सोमवार को 14 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें अमृतसर रूरल के SSP सुहेल कासिम मीर को भी हटा दिया गया। SSP मीर निकाय चुनाव के दौरान मजीठा में हुए झगड़ों को लेकर चर्चा में थे। इसके अलावा कल ही अमृतसर रूरल के मजीठा थाने से अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर एक आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले जाने की कोशिश का भी आरोप लगा था। मीर ने सोमवार को अमृतसर और चंडीगढ़ में मजीठिया के ठिकानों पर रेड कराई थी लेकिन पुलिस मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई। जिसके बाद सोमवार शाम को उनकी बदली के आदेश आ गए। वहीं जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर पटियाला रेंज के DIG सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। सतिंदर सिंह इससे पहले जालंधर रूरल के एसएसपी रह चुके हैं। फरीदकोट की SSP प्रज्ञा जैन को भी हटा दिया गया है। IPS मीर की जगह SSP का चार्ज PPS कंवलप्रीत सिंह का सौंपा
IPS अफसर सुहेल कासिम मीर को AAP सरकार ने पंजाब-चंडीगढ़ का AIG परसोनल लगा दिया है। इस हिसाब से उनकी फील्ड ड्यूटी से छुट्टी कर दी गई है। लुधियाना के ADCP इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी कंवलप्रीत सिंह को अमृतसर का नया SP हेडक्वार्टर लगाया गया है। इसके अलावा मीर की जगह पर कंवलप्रीत सिंह को ही अगले आदेश तक अमृतसर रूरल के SSP का भी चार्ज दिया गया है। कंवलप्रीत सिंह PPS अफसर हैं। फरीदकोट में भी SP को चार्ज दिया गया
फरीदकोट से हटाई गईं SSP प्रज्ञा जैन को AIG लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब-चंडीगढ़ लगाया गया है। इसके बाद पटियाला के SP (डिटेक्टिव) गुरबंस सिंह बैंस को फरीदकोट का नया SP (PBI) लगाया गया है। गुरबंस बैंस को ही फरीदकोट के SSP का भी चार्ज दिया गया है। प्रज्ञा जैन IPS कैडर की अफसर हैं जबकि बैंस PPS कैडर के अफसर हैं। अन्य अफसरों में किसे कहां तैनात किया
अनिता पुंज स्पेशल डीजीपी-कम-डायरेक्टर को एमआरएस पीपीए फिल्लौर से स्पेशल डीजीपी, एचआरडी एवं वेलफेयर, प्रदीप कुमार यादव आईजीपी तकनीकी सेवाएं (अतिरिक्त प्रभार सहित) से आईजीपी तकनीकी सेवाएं चंडीगढ़, धनप्रीत कौर पुलिस कमिश्नर, जालंधर से डायरेक्टर, एमआरएस पीपीए फिल्लौर नियुक्त किया गया है। विवेक शील सोनी को कमांडेंट, 75वीं बटालियन पीएपी, जालंधर से डीआईजी, बॉर्डर रेंज, अमृतसर का कार्यभार सौंपा गया है। सुरिंदरजीत सिंह मंड को पदोन्नति के बाद डीआईजी, जेल, कवलदीप सिंह पदोन्नति के बाद डीआईजी, कानून एवं व्यवस्था, संदीप कुमार शर्मा पदोन्नति के बाद डीआईजी, पीएपी-II, जालंधर, संदीप गोयल डीआईजी, एजीटीएफ-II व डीआईजी, बॉर्डर रेंज से डीआईजी, लुधियाना रेंज नियुक्त किया गया है। ट्रांसफर हुए अधिकारियों की लिस्ट… ———– ये खबर भी पढ़ें… मजीठिया पर रेड, अकाली दल हाईकोर्ट पहुंचा, DGP, SSP और SHO को नोटिस पंजाब में अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अमृतसर पुलिस ने मजीठिया को पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की हैं। अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में भी मजीठिया की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मजीठिया और उनके साथियों पर कल (31 मई) को मजीठा थाने से जबरन अपने साथी को छुड़ाने को लेकर केस दर्ज किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link

