नशे में धुत युवक-युवती का VIDEO: दोनों मोगा में सड़क किनारे आंखें बंद कर बैठे रहे, झूलता रहा लड़का – Moga News

नशे में धुत युवक-युवती का VIDEO:  दोनों मोगा में सड़क किनारे आंखें बंद कर बैठे रहे, झूलता रहा लड़का – Moga News




मोगा से नशे में धुत युवक-युवती का वीडियो सामने आया है। दोनों सड़क किनारे एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे। हालत ऐसी थी कि दोनों से ठीक तरह बैठा भी नहीं जा रहा था। दोनों की आंखें बंद थी। युवक बार-बार आगे की तरफ झुक रहा था, जबकि युवती भी बेसुध हालत में नजर आई। गुरुवार को ये वीडियो सबसे पहले मोगा के वार्ड नंबर 23 के पूर्व पार्षद साहिल ने सोशल मीडियो पर शेयर किया। ये वीडियो साधा वाला बस्ती इलाके के पास का है। इस इलाके को ड्रग हॉटस्पॉट कहा जाता है। कुछ ही दिन पहले भी यहां से नशे में झूमते युवक का वीडियो सामने आया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस समय-समय पर इलाके में छापेमारी का दिखावा तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। युवक ने चरस का नशा किया
थाना सिटी-2 के प्रभारी बलजिंदर भुल्लर ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक गांव लागेयाना नवा का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने भांग (चरस) का सेवन किया हुआ था। वहीं वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान और तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नशे के आदि नौजवान लड़के लड़कियों को नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा जाता है। पहले युवक नशे में झूमता मिला था
इसी इलाके से कुछ समय पहले भी एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे की हालत में झूमता नजर आया था। हालांकि उस समय पुलिस ने सफाई देते हुए कहा था कि युवक ने शराब पी रखी थी। अब एक बार फिर साधा वाला बस्ती इलाके से युवक और युवती का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *