निहंग सिंह विवाद पर पंजाब का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर रखेगा पक्ष, निष्पक्ष कार्रवाई की करेगा मांग – Mullanpur Dakha News

निहंग सिंह विवाद पर पंजाब का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर रखेगा पक्ष, निष्पक्ष कार्रवाई की करेगा मांग – Mullanpur Dakha News




पंजाब से एक प्रतिनिधिमंडल निहंग सिंहों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले में उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ है। यह प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से मुलाकात करेगा। हाल ही में निहंग सिंहों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद चार निहंग सिंहों के विरुद्ध यह एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य मामले पर अपना पक्ष प्रस्तुत करना और निष्पक्ष जांच की मांग करना है। इस प्रतिनिधिमंडल में दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह, बापू तरसेम सिंह, दलेर सिंह डोड और गुरुद्वारा सोहाना साहिब के इंचार्ज भाई हरजिंदर सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड के सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल यह वफद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मिलेगा, जहां वे मौजूदा हालात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि इस मामले से सिख समुदाय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उनका यह भी कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुना जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के साथ होने वाली यह बैठक सकारात्मक रहेगी। उन्होंने मामले के समाधान की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाने की आशा व्यक्त की। इस मुलाकात को लेकर सिख समुदाय और क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *