लुधियाना में जीजा ने साली से किया रेप, गर्भपात करवाया: नहाते समय वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; धमकी देकर बनाए जबरदस्ती संबंध – Ludhiana News

लुधियाना में जीजा ने साली से किया रेप, गर्भपात करवाया:  नहाते समय वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; धमकी देकर बनाए जबरदस्ती संबंध – Ludhiana News




लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक जीजा ने अपनी साली की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाई। फिर वीडियो वायरल करने का कहकर उसे ब्लैकमेल किया। कई बार उसके साथ जबरदस्ती रेप करता रहा। महिला जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात आरोपी जीजा ने करवाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। 2024 में आई बहन के पास रहने पीड़िता सोनिया कुमार (काल्पनिक) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाई 2024 में अपनी बहन मोनिका के घर लुधियाना में रहने के लिए आई थी। इसी दौरान उसकी बहन के पति अमरजीत कुमार ने कथित तौर पर उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दवा खिलाकर करवाया गर्भपात
महिला ने आरोप लगाया कि लगातार दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी की पहचान अमरजीत कुमार निवासी ग्राम बेलदेहरी, थाना सिकरहटा, जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वहीं शिकायतकर्ता सोनिया (काल्पनिक) मूल रूप से बेलदेहरी, थाना सिकरहटा, जिला भोजपुर (बिहार) की रहने वाली है और वर्तमान में हिसार बाइपास, रोहतक (हरियाणा) में रह रही है। थाना जमालपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 79, 89, 115, 308(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *