गाड़ी न खड़ी करने देने पर व्यापारी की हत्या,VIDEO: पंचकूला में एक महीने पहले दुकान के बाहर झगड़ा हुआ था; 4 आरोपी गिरफ्तार – Panchkula News

गाड़ी न खड़ी करने देने पर व्यापारी की हत्या,VIDEO:  पंचकूला में एक महीने पहले दुकान के बाहर झगड़ा हुआ था; 4 आरोपी गिरफ्तार – Panchkula News




पंचकूला के पिंजौर में शुक्रवार को हुए व्यापारी जितेश मनोचा (42) हत्याकांड में पुलिस ने कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करीब एक महीने पुरानी रंजिश थी। रात 9 बजे DCP क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया- मुख्य आरोपी खुशदीप सिंह ने एक महीने पहले अपनी कार जितेश की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। कहासुनी के बाद जितेश ने खुशदीप से मारपीट की थी। शुक्रवार को पिंजौर की मुख्य मार्केट में जितेश मनोचा अपनी दुकान के सामने दोस्त की स्कॉर्पियो में बैठे हुए थे। इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद जितेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और चाकू से भी कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। मुख्य आरोपी खुशदीप चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज में BA का स्टूडेंट है। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं। व्यापारी की हत्या की तस्वीरें… घटना पर DCP अमरिंदर सिंह की तीन बातें…. हत्या के बाद दो टीमें आरोपियों के पीछे लगीं DCP क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि जितेश की हत्या के बाद हमने पिंजौर थाना SHO और डिटेक्टिव यूनिट की दो टीमें बनाई थीं। टीमों ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों का पकड़ लिया। इनकी पहचान खुशदीप, मनप्रीत सिंह, रोहित मेहता और मनीष चौधरी शामिल हैं। जितेश ने एक महीने पहले मारपीट की थी DCP ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि खुशदीप सिंह का करीब एक महीने पहले मृतक जितेश मनोचा के साथ विवाद हुआ था। खुशदीप ने अपनी कार जितेश की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हो गया था। इस दौरान खुशदीप की पिटाई भी हुई थी। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। साथियों के साथ मिलकर हत्या की DCP ने आगे बताया कि इसी रंजिश के चलते खुशदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को जितेश मनोचा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत के खिलाफ पहले भी मारपीट के 4 केस दर्ज हैं। बाकी तीन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। तीन पॉइंट में जानिए कैसे हुई जितेश की हत्या…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *