फाजिल्का में सैलून में शेव करा रहा था ग्राहक: बाहर से साइकिल उठाकर भागा युवक; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा – Fazilka News

फाजिल्का में सैलून में शेव करा रहा था ग्राहक:  बाहर से साइकिल उठाकर भागा युवक; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा – Fazilka News




फाजिल्का में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला शहर के अशोक विहार इलाके का है, जहां एक सैलून के बाहर खड़ी ग्राहक की साइकिल चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, अशोक विहार निवासी कृष्ण लाल अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक दुकान के अंदर शेव करवा रहा था और अपनी साइकिल बाहर खड़ी कर रखी थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा और साइकिल उठाकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी साइकिल को कंधे पर उठाकर तेजी से वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। युवक की हरकत पर आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ गई। लोगों ने आरोपी का पीछा किया लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़कर वापस सैलून की दुकान पर ले आए। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े चोरी की कोशिश पर चिंता जताते हुए कहा कि चोर अब बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दुकानदार कृष्ण लाल ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत सिटी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *