पठानकोट में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम का दूसरा चरण शुरू: पुलिस-बीडीसी सदस्य शामिल, जागरूकता के लिए चलेगा विशेष रिक्शा – Pathankot News

पठानकोट में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम का दूसरा चरण शुरू:  पुलिस-बीडीसी सदस्य शामिल, जागरूकता के लिए चलेगा विशेष रिक्शा – Pathankot News




पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत पठानकोट में हुई। इस अवसर पर शहर के सैली रोड स्थित ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, बीडीसी सदस्यों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जिले को नशामुक्त बनाने पर सभी ने अपने सुझाव भी दिए और विचार-चर्चा भी की। पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों की दी जानकारी डीएसपी पठानकोट जगदीश राज ने बताया कि पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर बीडीसी कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई, जिसमें नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।
बीडीसी सदस्यों के सहयोग से मिली सफलता
डीएसपी ने बताया कि बीडीसी सदस्यों के सहयोग से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नशे का सेवन करने वाले युवाओं को सही राह पर लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाकर पुनर्वास की दिशा में काम किया जाएगा।
शिकायतकर्ता की पहचान रहती है गोपनीय
डीएसपी ने जानकारी दी कि बीडीसी पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायतें सीधे चंडीगढ़ पहुंचती हैं और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। डीएसपी ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें नशे से दूर रखने की अपील भी की।
विशेष रिक्शा से किया जाएगा जागरूक
कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रोहित स्याल, विश्वकीर्ति शर्मा और अंकित मेहरा ने बताया कि ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के फेज-2 के तहत एक विशेष जागरूकता रिक्शा चलाया जाएगा। यह रिक्शा शहर के विभिन्न वार्डों और गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *