लुधियाना में स्नैचर को अर्द्धनग्न कर खंभे से बांधा: आलमगीर रोड पर मोटर साइकिल सवार से झपटा मोबाइल; पीड़ितों ने 1 को पकड़ा 2 फरार, पब्लिक ने धुनाई – Ludhiana News
लुधियाना के आलमगीर रोड पर यात्रा पर जा रहे बाइक सवारों से तीन झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया। मोटर साइकिल सवार यात्रियों मिलकर झपटमारों को पकड़ लिया और वहां पर पब्लिक एकत्रित हो गई। यात्रियों ने झपटमारों से अपना मोबाइल बरामद कर दिया लेकिन दो झपटमार वहां से भागने में कामयाब हो गए। इसी बीच पब्लिक ने एक झपटमार को पकड़ कर उसके कपड़े उतार दिए और उसे अर्द्ध नग्न हालत में खंभे से बांध लिया।
सोमवार शाम को करीब दो घंटे तक पब्लिक ने उसे खंभे से बांध कर रखा और उससे पूछताछ करते रहे। झपटमार ने अपना पता किसी को नहीं बताया। इसी बीच कुछ लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह आलमगीर रोड पर इसी ने उनका मोबाइल भी झपटा था। फिर लोगों ने उसकी धुनाई करनी शुरू की। बाद में उसके परिजन आए और उसे लेकर चले गए। पब्लिक ने पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी। पब्लिक का कहना है कि शिकायत देकर भी कार्रवाई नहीं होती है। झपटमार कैसे पकड़ा गया, जानिए… चार झपटमारों का गिरोह सक्रिय झपटमार को जब पब्लिक ने खंभे से बांधा तो पहले वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था लेकिन जब पब्लिक ने उसकी धुनाई शुरू की तो उसने मान लिया कि वो आलमगीर इलाके में झपटमारी करते हैं। उनका चार लोगों का ग्रुप है। दरअसल, पब्लिक में से कुछ लोगों ने कह दिया था कि पिछले सप्ताह इसी झपटमार ने हथियार दिखाकर उसका मोबाइल भी छीना था। उसने बताया कि ये लोग यहां पर निरंतर झपटमारी करते हैं लेकिन लोग पुलिस को नहीं बताते हैं। 2 घंटे बाद परिजन ले गए, पुलिस में नहीं हुई शिकायत लगभग दो घंटे तक खंभे से बंधे रहने के बाद आरोपी के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से गुहार लगाई और हाथ-पैर जोड़कर युवक को अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। मोबाइल वापस मिल जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस की लंबी कागजी कार्रवाई से बचने के लिए शिकायत दर्ज नहीं कराई और वो अपनी यात्रा पर आगे निकल गए।
Source link

