जालंधर में सड़को पर लगा लंबा जाम: गुरु नानक मिशन चौक से लेकर BMC चौक तक वाहनों की कतार, यात्री परेशान – Jalandhar News

जालंधर में सड़को पर लगा लंबा जाम:  गुरु नानक मिशन चौक से लेकर BMC चौक तक वाहनों की कतार, यात्री परेशान – Jalandhar News




जालंधर शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक, गुरु नानक मिशन चौक से लेकर BMC चौक तक यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी हैं और यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है। लंबे जाम के कारण आम जनता, दफ्तर जाने वाले लोगों और एम्बुलेंस तक को निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें शहर के दिल कहे जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर सुबह से ही गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। गुरु नानक मिशन चौक से लेकर BMC चौक के पूरे रास्ते पर सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर कार और बस सवार लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। हालात यह हैं कि जो रास्ता महज कुछ ही मिनटों में तय हो जाता था, उसे पार करने में अब लोगों को आधा घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा है। अचानक बढ़े इस ट्रैफिक दबाव के कारण पूरा इलाका रेड जोन में तब्दील हो गया है। दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोग हुए परेशान जाम की सबसे अधिक मार रोजाना दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, दुकानदारों और अपनी मंजिल की ओर निकल रहे राहगीरों पर पड़ी है। समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण लोगों में काफी गुस्सा और लाचारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जाम में कुछ आपातकालीन वाहन भी फंसे दिखाई दिए। हॉर्न की गूंज और गाड़ियों से निकलते धुएं ने सड़क पर मौजूद लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है। जाम की मुख्य वजहें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मानें तो इस मार्ग पर अक्सर वाहनों का भारी दबाव रहता है। हालांकि, आज अचानक हुए इस भीषण जाम के वजह के बारे में ट्रैफिक पुलिस के तरफ से कोई एडवाइजरी नहीं जारी की गई। सड़क पर रेंगते ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान मशक्कत करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के आगे शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *