अमृतसरी कुलचे को जीआई टैग दिलाने की तैयारी: 19 जून को प्रशासन-निर्माताओं की मीटिंग; औपचारिक आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू – Amritsar News

अमृतसरी कुलचे को जीआई टैग दिलाने की तैयारी:  19 जून को प्रशासन-निर्माताओं की मीटिंग; औपचारिक आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू – Amritsar News




पंजाब की शान और देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाले अमृतसरी कुलचे को अब भौगोलिक संकेत यानी जीआई टैग दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में 19 जून को अमृतसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समिति कक्ष में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ और शहर के प्रमुख कुलचा निर्माता शामिल होंगे। पंजाब सरकार के फूड प्रोसेसिंग विभाग के अनुसार अमृतसरी कुलचा केवल एक लोकप्रिय व्यंजन नहीं, बल्कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और खान-पान विरासत का प्रतीक है। वर्षों से अपनी विशेष स्वाद, पारंपरिक विधि और विशिष्ट पहचान के कारण अमृतसरी कुलचा देशभर में प्रसिद्ध रहा है। हालांकि, विभिन्न क्षेत्रों में इसकी नकल तैयार किए जाने से इसकी मौलिक पहचान और इससे जुड़े कारीगरों के हितों पर असर पड़ रहा है। अमृतसरी कुलचे को कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा ऐसे में जीआई टैग मिलने से अमृतसरी कुलचे को कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा और इसकी विशिष्ट पहचान को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। जीआई टैग किसी विशेष क्षेत्र से जुड़े उत्पाद की गुणवत्ता, परंपरा और विशेषताओं को मान्यता देने वाला प्रमाणन है, जो भारत के जीआई अधिनियम 1999 के तहत प्रदान किया जाता है। प्रतिनिधियों की समन्वय समिति होगी गठित इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी विभाग, जिला प्रशासन अमृतसर और फूड प्रोसेसिंग विभाग के प्रतिनिधियों की एक समन्वय समिति गठित की जाएगी। यह समिति कुलचा निर्माताओं का एक संगठित संघ तैयार करेगी, जो जीआई टैग के लिए औपचारिक आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। कुलचा निर्माताओं से सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने बैठक के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रशासन ने सभी प्रमुख कुलचा निर्माताओं से बैठक में शामिल होकर अमृतसरी कुलचे को वैश्विक पहचान दिलाने और इसकी विरासत को संरक्षित करने के इस प्रयास में सहयोग देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *