बोले-डीएसपी सिंगला पर दर्ज हो केस और तुरंत हों सस्पेंड – Amritsar News

बोले-डीएसपी सिंगला पर दर्ज हो केस और तुरंत हों सस्पेंड – Amritsar News




ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन की अहम बैठक मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान शर्मा ने कहा कि पीएसपीसीएल के पटियाला हेड ऑफिस में डीएसपी संजीव सिंगला द्वारा अप्रेंटिस लाइनमैनों के साथ की मारपीट की निंदनीय है। इसमें एसोसिएशन के सभी नेताओं ने कहा कि इन युवाओं को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह काफी घायल हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार तुरंत डीएसपी सिंगला को सस्पेंड करके केस दर्ज करे। वहीं गिरफ्तार किए युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए। इसके अलावा सरकार घायलों के इलाज का अपने खर्चे पर करवाए। प्रधान शर्मा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑल कैडर पेंशनर्स एसोसिएशन, टेक्निकल सर्विसेज़ यूनियन के साथ मिलकर सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ संघर्ष करेगी। इस मौके पर एसोसिएशन के कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, रमेश खन्ना, मंजीत सिंह, जगदीश भारद्वाज, कुलवंत सिंह बाबा, गुरमीत सिंह, रशपाल सिंह, शरणजीत सिंह, सुरजीत शर्मा आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *