वेरका मेन रोड पर बिखरी बजरी बनी मुसीबत – Amritsar News
वेरका के मेन रोड पर गड्ढों को भरने के लिए डाली गई मोटी बजरी अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए नई मुसीबत बन गई है। सड़क पर बिखरी इस बजरी के कारण आए दिन लोग फिसलकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, जिनका संतुलन बिगड़ने से वे घायल हो रहे हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने सही मरम्मत करने के बजाय सिर्फ बजरी डालकर खानापूर्ति की है। लोगों ने मांग की है कि सड़क से बजरी हटाकर इसकी स्थायी व गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। – राजन कुमार निवासी इस्लामाबाद ।
Source link

