फाजिल्का में ई-रिक्शा पलटा, 4 सवारियां घायल: सड़क मरम्मत के अधूरे काम से हुआ हादसा; एक लड़की की बाजू टूटी – Fazilka News
फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर बाधा टी पॉइंट के नजदीकी सड़क हादसा हुआ है। सड़क की मरम्मत का काम चलने के बीच गुजर रहा ई रिक्शा पलट गई। इस वजह से ई-रिक्शा में सवार चालक सहित परिवार के लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक लड़की की बाजू भी टूट गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। छाबड़ा मोटर के संचालक अंकुश छाबड़ा ने बताया कि बाधा टी प्वाइंट के पास फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से काम बंद पड़ा है । यही वजह है कि सड़क में गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं और जिस वजह से न सिर्फ धूल मिट्टी उड़कर उनके यहां पड़ती है। बल्कि राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। गांव लालोंवाली छोड़ने जा रहा था रिक्शा चालक इसी के चलते एक ई रिक्शा चालक परिवार के कुछ लोगों को गांव लालोंवाली छोड़ने जा रहा था। जब वह यहां से गुजर रहा था तो सड़क खराब होने के चलते अचानक ई रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा में सवार चालक सहित 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक लड़की की बाजू टूट गई है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेजाया गया है ।
Source link

