AAP ने अकाली दल पर लगाया आरोप: फर्जी वीडियो बनाकर सीएम मान को बदनाम करने की कोशिश, एक्टर का किया इस्तेमाल – Sangrur News

AAP ने अकाली दल पर लगाया आरोप:  फर्जी वीडियो बनाकर सीएम मान को बदनाम करने की कोशिश, एक्टर का किया इस्तेमाल – Sangrur News




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने और राज्य का माहौल बिगाड़ने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ‘आप’ ने अकाली दल पर मुख्यमंत्री का एक फर्जी और मनगढ़ंत वीडियो तैयार करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले के विरोध में आज पूरे पंजाब में ‘आप’ कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए गए, जिसमें संगरूर में हुआ एक विशाल प्रदर्शन भी शामिल है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए ‘आप’ नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पास अब पंजाब में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जिस तरह जनहित के कार्य कर रही है, उससे विरोधियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। यही वजह है कि हताशा में अब अकाली दल ऐसे ‘घटिया हथकंडे’ अपनाने पर उतर आया है।” 1100 से अधिक एंगल्स से जांच; एक्टर की मदद से बनाई ‘नकली तस्वीर’ आम आदमी पार्टी ने इस कथित फर्जी वीडियो को लेकर एक बड़ा तकनीकी दावा किया है। पार्टी नेताओं के अनुसार आप’ ने इस वीडियो की 1100 से अधिक अलग-अलग एंगल्स से बारीकी से जांच की है। जांच में यह पूरी तरह साफ हो गया है कि वीडियो असली नहीं बल्कि पूरी तरह नकली और मनगढ़ंत है। नेताओं का कहना है कि विरोधी लोग आप सरकार के काम और सीएम के नीतियों से डरे हुए हैं। इसके लिए मुद्दों के बजाय किसी भी तरह चुनाव जीतना चाहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि को धूमिल करने के लिए एक एक्टर (कलाकार) की मदद ली गई है और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री की ‘नकली तस्वीर’ दिखाई गई है। सिखों और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश ‘आप’ नेताओं ने वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे एक गहरी साजिश का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा कि जिस होटल या सराय के कमरों का दृश्य वीडियो में दिखाया गया है, वहां गुरुओं या बाबाओं की ऐसी तस्वीरें कभी नहीं होतीं जैसी इस वीडियो में जानबूझकर दिखाई गई हैं। पार्टी का सीधा आरोप है कि इस सुनियोजित वीडियो के जरिए पंजाब में सिखों और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विदेशी कनेक्शन की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों से गहन जांच की मांग की है। ‘आप’ का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति किसी विदेशी देश का (प्रवासी या विदेशी नागरिक) हो सकता है। पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे छिपे मास्टरमाइंड का पर्दाफाश किया जाए ताकि पंजाब की शांति से खेलने वालों को सख्त सजा मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *