गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भयंकर आग: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार,फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मोके पर – Ludhiana News

गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में लगी भयंकर आग:  आसमान में छाया काले धुएं का गुबार,फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मोके पर – Ludhiana News




लुधियाना के व्यस्त और पॉश इलाके फिरोजपुर रोड पर पाम कोर्ट के पास स्थित गणपति टिंबर ट्रेडर्स के गोदाम में आज सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। लकड़ी और प्लाईवुड का बड़ा गोदाम होने के कारण आग ने देखते ही देखते बेहद विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दूर-दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें और धुएं का गुबार आग इतनी भयानक थी कि इसके लगने के कुछ ही देर बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और यह काला धुआं शहर में दूर से ही साफ नजर आ रहा था। धुएं के इस गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई जिसके बाद तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर राजिंदर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7:10 बजे कंट्रोल रूम में इस आगजनी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बिना कोई देरी किए दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया। आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत जारी फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें चल रही हैं। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में इमारती लकड़ी प्लाईवुड विनियर और बोर्ड रखे होने के कारण आग तेजी से सुलग रही है जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर सामने आई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में मदद कर रही हैं। स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *