मां गंगा को 5100 साड़ियों से बनी चुनरी चढ़ाई: 501 लीटर दूध से अभिषेक, गंगा दशहरा पर अयोध्या के घाटों पर भीड़ – Varanasi News

मां गंगा को 5100 साड़ियों से बनी चुनरी चढ़ाई:  501 लीटर दूध से अभिषेक, गंगा दशहरा पर अयोध्या के घाटों पर भीड़ – Varanasi News




यूपी में आज यानी मंगलवार को गंगा दशहरा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत प्रदेश में कई शहरों में घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों (25,500 फीट) की चुनरी चढ़ाई गई। 501 लीटर दूध से गंगा का अभिषेक किया गया। प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। अयोध्या के सरयू घाट पर भी श्रद्धालु दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए घाटों पर पहुंच रहे हैं। काशी में सुबह 11.30 बजे तक 1.25 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज-अयोध्या में भी 50-50 हजार लोग स्नान कर चुके हैं। आज शाम काशी में विशेष गंगा आरती होगी। इसके बाद घाटों पर दीप सजाए जाएंगे। आज पूरा माहौल देव दिवाली जैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जा रहा है। चार विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त की वजह से गंगा मां का पूजन 100 गुना फलदायी है। गंगा दशहरा की तस्वीरें देखिए… गंगा दशहरा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *