नशा-मुक्ति का लुधियाना माडल: राज्यपाल कटारिया बोले- अगर पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाना है, तो सतगुरु राम सिंह की सोच अपनानी ही होगी – Ludhiana News

नशा-मुक्ति का लुधियाना माडल:  राज्यपाल कटारिया बोले- अगर पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाना है, तो सतगुरु राम सिंह की सोच अपनानी ही होगी – Ludhiana News




पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज लुधियाना के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्र श्री भैणी साहब पहुंचे। राज्यपाल का पद संभालने के बाद कटारिया का यह पहला दौरा था जहां अध्यात्म, इतिहास और राष्ट्रभक्ति का एक ऐसा संगम देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नामधारी संप्रदाय के विश्व प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी ने खुद राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें संप्रदाय की महान मानवीय परंपराओं से रूबरू कराया। पंजाब से नशे का खात्मा सिर्फ इसी रास्ते से मुमकिन गुरुमत समागम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पंजाब की सबसे दुखती रग यानी ‘नशे’ पर बड़ा प्रहार किया। उन्होंने नामधारी संप्रदाय की तारीफ में कहा अगर दुनिया में कोई 100% नशा-मुक्त समाज है, तो वह नामधारी संप्रदाय है हैरानी की बात तो यह है कि इन लोगों ने चाय पीने तक का त्याग किया हुआ है। ऐसी संस्कारी प्रेरणा देने वाला समाज ही देश को बदल सकता है। राज्यपाल ने साफ शब्दों में कहा कि सतगुरु राम सिंह जी के चरणों में नमन करके ही पंजाब को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाने में सफलता मिलेगी। तोपों के आगे उड़ने वाले शहीदों की धरती पर पहुंचे कटारिया राज्यपाल कटारिया ने श्री भैणी साहब के भीतर स्थित उस ऐतिहासिक राम मंदिर का दौरा किया,जहां से 1857 में अंग्रेजों की चूलें हिला देने वाला कूका आंदोलन शुरू हुआ था। वहां लगी फोटो प्रदर्शनी को देखकर राज्यपाल भावुक हो गए। उन्होंने कड़कती आवाज में कहा आजादी की लड़ाई की असली नींव कूका लहर ने ही रखी थी। देश इन कूका शहीदों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूल सकता, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों की तोपों के सामने खड़े होकर हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी उन्होंने याद दिलाया कि कैसे मलेरकोटला में 66 नामधारी सिंहों को तोपों से उड़ाया गया था और लुधियाना,रायकोट व अमृतसर में सरेआम फांसी दी गई थी। गौ-सेवा की अनूठी मिसाल: राज्यपाल कटारिया नामधारी गौशाला भी पहुंचे जहां उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया और संप्रदाय द्वारा की जा रही गौ-सेवा की दिल खोलकर तारीफ की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *