रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को दी विदाई – Jalandhar News

रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को दी विदाई – Jalandhar News



जालंधर | पुलिस लाइन में भावुक और सम्मानजनक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर उन 23 पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई, जिन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा पुलिस विभाग और जनता की सुरक्षा में लगा दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर रखे गए इस कार्यक्रम में इन सभी अधिकारियों की बेदाग और लंबी सेवा की जमकर तारीफ की गई। इस दौरान समारोह में मुख्य रूप से एडीसीपी सिटी-1 आकर्षि जैन और एडीसीपी हेडक्वार्टर सुखविंदर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने रिटायर होने वाले सभी कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर उनका हौसला बढ़ाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *