फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने रंधावा को किया सम्मानित – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर शिरोमणि अकाली दल उद्योग विंग के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रंधावा को फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड की ओर से सम्मानित किया गया। रंधावा की नियुक्ति शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, उद्योग विंग के अध्यक्ष एनके शर्मा तथा इकबाल सिंह ढींढसा की ओर से की गई थी। समारोह में रंधावा ने कहा कि वे उद्योग में आ रही मुश्किलों से भली-भांति परिचित हैं और इन समस्याओं को उठाकर समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यहां फेडरेशन अध्यक्ष सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, जसजीत सिंह बेदी, राजकरन सिंह, गौरव वधवा, संदीप कपूर, जसदीप सिंह, अजय अग्रवाल, सुनील मेहता और अजीत सिंह विरदी मौजूद रहे।
Source link

