कपूरथला में 820 ग्राम अफीम के साथ एक काबू: थाना सुल्तानपुर लोधी में तीन लोगों पर FIR, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर – Kapurthala News
कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन में पुलिस ने एक स्थानीय होटल से एक व्यक्ति को 820 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। डीएसपी धीरेंद्र वर्मा के अनुसार, थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की खेप देने के लिए इलाके में आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्थानीय होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान बिहार निवासी बुड्ढन कुमार के सामान से 820 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी प्राथमिक पूछताछ में आरोपी बुड्ढन कुमार ने बताया कि वह करीब एक घंटे पहले ही होटल पहुंचा था। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह अफीम की खेप उससे गोल्डी धंजू और होटल के एक कर्मचारी विनोद ने मंगवाई थी। बुड्ढन के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए आरोपियों के फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। डीएसपी ने बताया कि चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। गोल्डी धंजू के बारे में बताया गया है कि वह होटल में साझेदार है और स्थानीय विधायक का करीबी होने का दावा करता है।
Source link

