मानसा में बारिश के बाद सीवरेज ओवरफ्लो: सड़कों-गलियों पर जमा गंदा पानी, लोगों को आवाजाही में परेशानी; प्रशासन से मांग रहे समाधान – Mansa News

मानसा में बारिश के बाद सीवरेज ओवरफ्लो:  सड़कों-गलियों पर जमा गंदा पानी, लोगों को आवाजाही में परेशानी; प्रशासन से मांग रहे समाधान – Mansa News




मानसा में बारिश के बाद शहर की कई सड़कों और गलियों में सीवरेज का गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई वार्ड लंबे समय से सीवरेज समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। कई जगहों पर सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में फैल गया, जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीर नगर, जंडां वाला स्कूल के आसपास और भाई गुरदास क्षेत्र के नजदीक सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों में रोष है। शहरवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। हर साल मानसून से पहले सीवरेज सफाई के दावे स्थानीय निवासी गोल्डी गांधी, यादविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह और घनश्याम निक्कू ने बताया कि अभी शहर में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि आने वाले दिनों में भारी बारिश होती है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका आरोप है कि नगर परिषद हर साल मानसून से पहले सीवरेज सफाई के दावे करती है, लेकिन ये दावे धरातल पर नजर नहीं आते। सीवरेज सफाई का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा इस मामले में नगर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सागर भोला ने कहा कि शहर में सीवरेज सफाई का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, जिससे समस्या का समाधान हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *