हमसफर, राजधानी, शताब्दी सहित 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरक्त कोच: समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते फिरोजपुर और जम्मू रेल मंडल का फैसला – Pathankot News

हमसफर, राजधानी, शताब्दी सहित 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरक्त कोच:  समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते फिरोजपुर और जम्मू रेल मंडल का फैसला – Pathankot News




गर्मियों की छुट्टियों और तीर्थयात्रा सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू और फिरोजपुर रेल मंडल ने यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 5 प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त 3AC कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक 3AC कोच में लगभग 72 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। जिससे लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक होगी। समूह/परिवार में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बर्थ मिलने में सुविधा होगी।
रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे द्वारा दी जा रही अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं और अनधिकृत यात्रा से बचें। ट्रेनों की लेटेस्ट स्थिति के लिए यात्री 139 हेल्पलाइन या आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अतिरिक्त 3AC कोच की तिथियां एवं ट्रेन की स्थिति इस प्रकार हैं।
ट्रेन संख्या 04082: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में 30 जून से 4 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी का कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 12426: (जम्मू राजधानी एक्सप्रेस) जम्मू तवी से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली इस प्रीमियम ट्रेन में 27 जून से 3 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी का कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 22402: शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 21 से 23 जून तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी का कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 20498 : फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम के बीच चलने वाली हमसफ़र एक्सप्रेस में 20 जून को एसी 3 टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेन संख्या 12030 : अमृतसरसे नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस में एसी चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच 20, 21 और 22 जून 2026 को जोड़ा जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। गर्मियों में जम्मू-श्रीनगरकी ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी मांग को देखते हुए 3 ट्रेनों में अस्थायी रूप से 3AC कोच जोड़े हैं।
यह कदम न सिर्फ यात्रियों को आरामदायक सफर देगा, बल्कि प्रतीक्षा सूची के बोझ को भी कम करेगा। हमारा प्रयास है कि हर यात्री को समय पर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले। यात्रियों से अनुरोध है कि वे आरक्षण कराते समय कोच संख्या व तिथियों की पुष्टि अवश्य कर लें।
वहीं, फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा और बेहतर सफर के लिए लगातार प्रयासरत है। अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेनों में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे और यात्रा आसान होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल मदद संख्या 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से अपडेट जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *