पंजाबियों के अपमान पर कांग्रेस का हल्ला बोल: चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के बयान का जताएंगे विरोध, प्रदर्शन कर फूंकेंगे पुतला – Ludhiana News

पंजाबियों के अपमान पर कांग्रेस का हल्ला बोल:  चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष के बयान का जताएंगे विरोध, प्रदर्शन कर फूंकेंगे पुतला – Ludhiana News




चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के बयान को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने उनके बयान को पंजाबियों का अपमान बताया है। इसी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे पंजाब में जिला स्तर पर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान सभी जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरकर रोष प्रकट करेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र पाल मल्होत्रा और केवल सिंह ढिल्लों के पुतले भी फूंके जाएंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं के बयानों से पंजाब की गरिमा और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा की सोच हमेशा से पंजाब विरोधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग का कहना है कि भाजपा की सोच हमेशा से पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ रही है। उनका आरोप है कि यह केवल एक नेता का निजी बयान नहीं, बल्कि भाजपा की पंजाब-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जो भी पंजाब के गौरवशाली इतिहास और यहां के लोगों का अपमान करने की कोशिश करेगा, उसे राज्य की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ी कांग्रेस इस प्रदेशव्यापी मोर्चे के जरिए कांग्रेस न केवल सड़कों पर अपना रोष जताएगी, बल्कि आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेगी। कांग्रेस का कहना है कि सामाजिक शांति और भाईचारे को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयानों पर पुलिस को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा को राजनीतिक तौर पर घेरने की तैयारी इस बड़े प्रदर्शन के ऐलान के बाद पूरे पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। सभी जिलों में कांग्रेस कमेटियों ने कल होने वाले प्रदर्शनों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस राज्य में भाजपा को घेरने और जनभावनाओं को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस ‘हल्ला बोल’ पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया आती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *