पठानकोट के गांधी चौक में जलभराव: व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बढ़ रही परेशानी – Pathankot News
पठानकोट में हुई सुबह की बारिश के बाद शहर के व्यस्त गांधी चौक में जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आई। सड़क और दुकानों के बाहर पानी जमा होने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बरसात दोपहर तक जारी रही। जिससे दुकानदार परेशान दिखे। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। ताकि बरसात के दिनों में उन्हें बार-बार कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
खरीददारी करने आए लोग भी हुए परेशान
सुबह हुई बारिश के कारण गांधी चौक में दुकानों के सामने पानी इकट्ठा हो गया, जिससे खरीदारी करने आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। हर बार बारिश होने पर गांधी चौक में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और व्यापार पर भी असर पड़ता है।
व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
व्यापार मंडल के प्रधान मनिंदर सिंह ने सरकार और प्रशासन से गांधी चौक में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले बरसाती दिनों में लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Source link

