तरनतारन में बच्चों के भुट्टे तोड़ने पर चली गोलियां-तलवारें: 3 लोग गंभीर रूप से घायल, खूनी विवाद के बाद इलाके में दहशत, पुलिस बल तैनात – tarn-taran News

तरनतारन में बच्चों के भुट्टे तोड़ने पर चली गोलियां-तलवारें:  3 लोग गंभीर रूप से घायल, खूनी विवाद के बाद इलाके में दहशत, पुलिस बल तैनात – tarn-taran News




तरनतारन में बच्चों द्वारा खेत से भुट्टे (छल्ली) तोड़ने के एक बेहद मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में सरेआम तलवारें चलीं और कथित तौर पर गोलीबारी भी हुई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। यह घटना गांव ठठगढ़ में हुई।चश्मदीदों के मुताबिक, झगड़ा इतना भयानक था कि दोनों तरफ से जमकर तेजधार हथियारों का प्रदर्शन किया गया और गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की गलती पर मांगी थी माफी, फिर भी हुआ हमला जानकारी के अनुसार, यह खूनी टकराव गांव के ही शमशेर सिंह और कश्मीर सिंह के परिवारों के बीच हुआ। अस्पताल में उपचाराधीन घायल शमशेर सिंह ने बताया कि उनके बच्चों से अनजाने में पड़ोसियों के खेत से कुछ भुट्टे टूट गए थे। इस बात का पता चलने पर उन्होंने अपनी तरफ से माफी भी मांग ली थी। दोनों पक्षों के लोग भी हुई घायल शमशेर सिंह का आरोप है कि माफी मांगने के बावजूद खेत मालिक कश्मीर सिंह और हाश्म सिंह शांत नहीं हुए। उन्होंने रंजिश रखते हुए बाहर से अज्ञात हमलावरों को बुला लिया और उनके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी ओर, इस झड़प में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह का कहना है किठठगढ़ गांव में शमशेर सिंह और कश्मीर सिंह के गुटों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। डॉक्टरों की हरी झंडी के बाद घायलों के दर्ज होंगे बयान उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर बनती सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि गोली किस हथियार से और किसने चलाई थी। फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *