लुधियाना के जनकपुरी में फिर गुंडागर्दी,VIDEO: लोगों हाईवे किया जाम,बोले-फल विक्रेता की बदमाशों ने काटी कलाई, सरेआम बिकता चिट्टा, तलवारें लेकर घूमते बदमाश – Ludhiana News

लुधियाना के जनकपुरी में फिर गुंडागर्दी,VIDEO:  लोगों हाईवे किया जाम,बोले-फल विक्रेता की बदमाशों ने काटी कलाई, सरेआम बिकता चिट्टा, तलवारें लेकर घूमते बदमाश – Ludhiana News




लुधियाना के जनकपुरी इलाके में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले गली नंबर 6 और 7 में बाइक सवार युवकों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद अब शनिवार देर रात एक और हिंसक घटना सामने आई है। इस बार बदमाशों ने जनकपुरी मेन मार्केट में एक फल विक्रेता पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी कलाई पर तलवार मारकर हड्डी तक काट दी और मौके पर जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद बदमाश आसपास की गलियों में घुस गए, जहां उन्होंने लोगों के घरों के बाहर तलवारें लहराकर दहशत फैलाई और धमकियां दीं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। लगातार हो रही वारदातों और पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा। बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने रात करीब एक बजे ढोलेवाल पुल पर पहुंचकर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है और नशेड़ी तत्व आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। फल विक्रेता ने छुड़वाया झगड़ा, खुद बन गया निशाना जानकारी के अनुसार जनकपुरी मेन मार्केट में एक फल विक्रेता की रेहड़ी के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। फल विक्रेता सत्यम ने दोनों पक्षों को झगड़ा छोड़कर आगे जाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर एक गुट के युवकों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया और रेहड़ी तक पलटा दी। कलाई पर मारी तलवार, रेहड़ी भी पलटी घायल सत्यम ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी पर खड़ा था। तभी कुछ युवक आपस में बहस कर रहे थे। जब उसने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो हमलावरों ने उस पर तलवार से वार कर दिया। तलवार उसके हाथ की कलाई के पास लगी। आरोपियों ने उसकी रेहड़ी भी पलट दी। सत्यम ने यह भी आरोप लगाया कि बदमाशों ने एक अन्य फल विक्रेता की रेहड़ी को आग लगा दी। गलियों में घुसकर मचाया आतंक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ आसपास की गलियों में जाकर छिप गए। वहां उन्होंने लोगों के घरों के बाहर तलवारें लहराईं और उन्हें धमकियां दीं। घर के बाहर निकला तो दी धमकियां इलाका निवासी प्रिंस शर्मा सोनू ने बताया कि वह जनकपुरी गली नंबर-11 में रहते हैं। देर रात उन्हें गली में कुछ संदिग्ध लोग घूमते दिखाई दिए। जब उन्होंने घर से बाहर झांककर देखा तो वे लोग उन्हें गालियां देने लगे। डर के कारण उन्होंने घर का गेट बंद कर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने गेट पर तलवारें मारनी शुरू कर दीं और धमकियां दीं। लोगों ने लगाया नशा बिकने का आरोप प्रिंस शर्मा और गग्गी ने कहा कि इलाके में खुलेआम नशा बिकता है, जिसके कारण अक्सर नशेड़ी गलियों में घूमते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों के लिए ये लोग किसी की भी जान लेने को तैयार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की ढीली कार्यशैली के कारण इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। रात 1 बजे ढोलेवाल पुल पर लगाया जाम घटना से गुस्साए लोगों ने देर रात ढोलेवाल पुल पर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने रविवार शाम तक का मांगा समय धरने की सूचना मिलते ही जनकपुरी चौकी इंचार्ज धर्मपाल और थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि रविवार शाम 6 बजे तक हर हाल में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने दिया अल्टीमेटम इलाके के लोगों ने पुलिस अधिकारियों के सामने ही क्षेत्र में चिट्टा बिकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा कि यदि रविवार शाम 6 बजे तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे दोबारा हाईवे जाम कर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *