तरनतारन में जनगणना कार्य पूरा करने वालों को सम्मानित किया: जिले में 1950 एन्यूमरेटर, 323 सुपरवाइजर घर-घर कर रहे डेटा संग्रह – tarn-taran News

तरनतारन में जनगणना कार्य पूरा करने वालों को सम्मानित किया:  जिले में 1950 एन्यूमरेटर, 323 सुपरवाइजर घर-घर कर रहे डेटा संग्रह – tarn-taran News



तरनतारन में डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर राहुल ने जनगणना-2027 का पहला चरण (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) सबसे पहले पूरा करने वाले एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह आज डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स में आयोजित कि

.

सम्मानित किए गए एन्यूमरेटर में तहसील पट्टी से नीलम कौर, जगदीप कौर और मनजीत कौर शामिल थीं। तहसील भिखीविंड से परमजीत कौर, नगर काउंसिल पट्टी से विजय कुमार पाल, गुरप्रीत सिंह, गीतिका और सीमा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। नगर पंचायत खेमकरण से चरणजीत राम, गगनदीप कौर, इंदु बाला, मनप्रीत और कोमल रानी को भी यह सम्मान मिला।

सुपरवाइजरों में नगर पंचायत खेमकरण से अरविंद पासी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने पूरे सर्कल का काम सबसे पहले पूरा किया। इस अवसर पर सब-इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स एडवाइजर-कम-नोडल ऑफिसर डॉ. अमनदीप सिंह सैनी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

घर घर जाकर एकत्र कर रहे डेटा

राहुल ने बताया कि जनगणना का यह कार्य 15 मई 2026 को शुरू हुआ है और 13 जून 2026 तक चलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि तरनतारन जिले में इस कार्य के लिए कुल 1950 एन्यूमरेटर और 323 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। ये सभी घर-घर जाकर ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा एकत्र कर रहे हैं।

किसी से आधार पैन कार्ड और ओटीपी नहीं मांगे जाएंगे

डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से आधार कार्ड, पैन कार्ड या ओटीपी जैसे कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकृत एन्यूमरेटरों को सरकार द्वारा आईडी कार्ड जारी किए गए हैं, जिन पर क्यूआर कोड पंजीकृत है। नागरिक इस क्यूआर कोड को स्कैन करके एन्यूमरेटर की पूरी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *