लुधियाना में युवक के घर पर 15 बदमाशों का हमला: बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, बुजुर्ग की बाइक टकराई; विरोध पर बरसाए ईंट-पत्थर – Ludhiana News

लुधियाना में युवक के घर पर 15 बदमाशों का हमला:  बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, बुजुर्ग की बाइक टकराई; विरोध पर बरसाए ईंट-पत्थर – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में धांधरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर में 10 से 15 हमलावर युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सन्नी नाम के युवक के घर के बाहर जमकर गुंडागर्दी और पत्थरबाजी की। हमलावरों ने गेट पर तलवारों और डंडों से हमला किया। इसके बाद उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि उस समय घर से कोई बाहर नहीं आया। घटना एक रात पहले की बताई जा रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है। सन्नी कुमार ने बताया कि वह बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति से उनकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद रात करीब 11 बजे आरोपी एक कार और चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और गेट पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे पुलिस चौकी के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। CCTV फुटेज में क्या-क्या दिखा, जानिए.. बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद पीड़ित सन्नी ने बताया कि पूरा विवाद एक मामूली सड़क हादसे और उसके बाद हुई कहासुनी से शुरू हुआ। बीती रात वह अपने एक दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद, सन्नी और उसका दोस्त संभल ही रहे थे कि बुजुर्ग ने अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें सरेआम गालियां देनी शुरू कर दीं। सन्नी ने इसका विरोध किया तो माहौल बिगड़ता देख वह वहां से चले गए। आरोप है कि बाद में उन्होंने घर जाकर अपने बेटों को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। कार और बाइकों पर आए हमलावर बुजुर्ग के वहां से जाने के कुछ ही घंटों बाद, रात करीब 11 बजे उनके बेटे ने इलाके के कई युवकों को इकट्ठा किया और सन्नी के घर पर हमला कर दिया। सन्नी के अनुसार, आरोपी एक कार और चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे, जिनकी संख्या दर्जनभर से अधिक बताई जा रही है। हमलावरों के हाथों में ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड और डंडे थे। घर के बाहर पहुंचते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और सीधे मकान पर हमला बोल दिया। बड़े पत्थरों से खिड़कियों और मुख्य दरवाजे को निशाना बनाया गया। अचानक हुए इस हमले से परिवार दहशत में आ गया और जान बचाने के लिए घर के अंदरूनी हिस्से में छिप गया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का सीसीटीवी फुटेज इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वीडियो में रात के सन्नाटे के बीच गली में अचानक गाड़ियों की हेडलाइट्स नजर आती हैं। इसके बाद एक कार और चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 15 युवक तेजी से गली में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। पुलिस बोली- नहीं आई शिकायत थाने के मुंशी अमन ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे शिकायत की कॉपी लेकर चौकी के बाहर कई बार चक्कर लगा चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *