मोहाली में मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार: नशा तस्करी के आरोपों की भी होगी जांच, डोप टेस्ट कराने की तैयारी – Mohali News

मोहाली में मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:  नशा तस्करी के आरोपों की भी होगी जांच, डोप टेस्ट कराने की तैयारी – Mohali News




मोहाली के जगतपुरा इलाके में मारपीट और कथित लूटपाट की वारदातों में शामिल एक गैंग के दोबारा सक्रिय होने के आरोपों के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 4 जून का है, जिसमें कुछ युवकों पर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब इलाके का एक निवासी पीड़ित को बचाने के लिए आगे आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और सिर पर गंभीर वार किए। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी निशाना बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 5 जून 2026 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह, करम कुमार, मनीष चंद और सोनू के रूप में हुई है। पीड़ित ने लगाए नशा तस्करी के आरोप घटना में घायल मोहित कुमार ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले युवक इलाके में नशा तस्करी का अवैध कारोबार चलाते हैं। उनका कहना है कि करीब छह महीने पहले उन्होंने कुछ लोगों को पकड़कर मोहाली के आईटी सिटी थाना क्षेत्र की पुलिस के हवाले किया था। हालांकि, आरोप है कि वे अगले ही दिन रिहा होकर वापस इलाके में आ गए थे। मोहित का दावा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही उन पर हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। डोप टेस्ट कराया जा रहा, जांच जारी सोहाना थाना के एसएचओ सिमरनजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा लगाए गए नशा तस्करी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का डोप टेस्ट कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *