दैनिक भास्कर का दो दिवसीय एजुकेशन-करियर फेयर कल से शुरू: जल्द रजिस्ट्रेशन करें और जीतें आकर्षक उपहार; 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित – Chandigarh News

दैनिक भास्कर का दो दिवसीय एजुकेशन-करियर फेयर कल से शुरू:  जल्द रजिस्ट्रेशन करें और जीतें आकर्षक उपहार; 10वीं-12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र होंगे सम्मानित – Chandigarh News


दैनिक भास्कर “एजुकेशन एंड करियर फेयर 2026” का कल (30 मई) सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में आगाज होने जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11ः00 बजे किया जाएगा । इवेंट में एचसीएस ऑफिसर राधिका सिंह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।

.

इसके अलावा पूर्व आईएएस और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रेय मौजूद रहेगें और कार्यक्रम के बाद बच्चों को संबोधित करेगें। जिन बच्चों ने अभी तक रजिस्टर नहीं करवाया है वह तुरंत बिना किसी देरी के अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिस्सा बनेंगे

इस फेयर के मुख्य प्रायोजक चितकारा यूनिवर्सिटी है, पावर्ड बाय एमेटी यूनिवर्सिटी पंजाब और रेडियो पार्टनर माय एफएम है। इसके अलावा स्पोर्टिड पार्टनर्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिज, द्रोणाचार्य आईएएस, जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंर्फोमेशन टैकनोलोजी, चंडीगढ़ डिजाइन स्कूल, आईसीएफएआई, भंवर राठौर डिजाइन स्टूडियो, आईडीपी (इंटरनेशनल एजूकेशन स्पेशलिस्ट्स) सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिस्सा बनेंगे।

स्टूडेंट्स को मिलेंगे कई तरह लाभ

एजुकेशन एंड करियर फेयर 2026 में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के नामी विश्वविद्यालय, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स एक ही छत के नीचे छात्रों को कोर्सेज, एडमिशन प्रोसेस, स्कॉलरशिप, प्लेसमेंट और करियर अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। फेयर में छात्रों को एक्सपर्ट काउंसलिंग, लाइव इंटरैक्टिव सेशंस और करियर प्लानिंग वर्कशॉप्स का लाभ मिलेगा।

यहां इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और करियर काउंसलर्स छात्रों को बदलते समय के अनुसार उभरते नए करियर ऑप्शन्स और प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में गाइडेंस देंगे। विदेश में पढ़ाई, प्रोफेशनल कोर्सेज, स्किल बेस्ड एजुकेशन और एजुकेशन लोन से जुड़ी जानकारी भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

हर दिन लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा

यह आयोजन खासतौर पर 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद अपने करियर को सही दिशा देने की तैयारी कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आने वाले विजिटर्स को रोजाना आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा, साथ ही हर दिन लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा जिसमें स्मार्ट वॉच, लैपटॉप और बैगपैक जैसे कई आकर्षक गिफ्ट्स शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 97799 92077 पर संपर्क किया जा सकता है।

क्यूआर कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Things to be highlighted:

कैसे करें रजिस्टर्ड: इस दौरान वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिसके लिए छात्रों को दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/e4gT79ZnFtqNzB7Z9 के माध्यम से आवेदन करना होगा या क्यूआर कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क है। इवेंट डिटेल्स:

  • तारीख: 30 और 31 मई 2026
  • समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
  • स्थान: होटल शिवालिक व्यू, सेक्टर 17, चंडीगढ़ स्पेशल अट्रैक्शन्स
  • एक्सपर्ट काउंसलिंग
  • करियर गाइडेंस
  • लाइव सेशंस
  • रोजाना आकर्षक उपहार
  • लक्की ड्रा में स्मार्ट वॉच, लैपटॉप और बैगपैक जैसे कई आकर्षक गिफ्ट्स
  • रजिस्ट्रेशन निशुल्क

94.3 माय एफ.एम आजे शो

  • आरजे हीर 30 मई को दोपहर 2:30 बजे से प्रोग्राम होस्ट करेंगी
  • आरजे विशाखा 31 मई दोपहर 1:30 बजे से प्रोग्राम होस्ट करेंगी।

एक्सपर्ट्स सेशन

  • 30 मई दोपहर 1 बजे पूर्व आईएएस और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रेय बच्चों और पेरेंट्स के साथ रू-ब-रू होगें।
  • 30 मई शाम 4 बजे प्रीति चौधरी, डायरेक्टर, चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ छात्रों को “AI & You: Essential Skills to Stay Competitive” टॉपिक पर जानकारी देंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *