मोगा पुलिस की नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई: 136 ग्राम हेरोइन और 16 पेटी अवैध शराब बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार – Moga News
मोगा पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 136 ग्राम हेरोइन और 16 पेटी अवैध शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बिलासपुर के प्रभारी प्रीतम सिंह ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जशनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, दोनों निवासी निहाल सिंह वाला को काबू किया। इनके पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह, थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने जानकारी दी कि पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के इंचार्ज सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने गश्त के दौरान प्रदीप सिंह निवासी बाघापुराना को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। अन्य मामले में एक आरोपी गिरफ्तारी एक अन्य मामले में, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार गुरदेव सिंह ने गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी साधांवाली बस्ती मोगा को पकड़ा। उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इन सभी कथित आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ओमकार सिंह उर्फ माणा निवासी गांव डाला को गिरफ्तार किया। उसे चौरस्ता डाला से नत्थूवाला जदीद रोड पर काबू किया गया और उसके पास से पंजाब सौंफी मार्का की 16 पेटी शराब बरामद हुई। ओमकार सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Source link

