अबोहर में नगर निगम के ट्रैक्टर-टैंकर से थार टकराई: एयरबैग खुलने से दो लोगों की जान बची,हादसे के ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार – Abohar News




अबोहर के मलोट रोड स्थित गुरुकृपा पैलेस के सामने बुधवार रात नगर निगम के एक ट्रैक्टर-टैंकर और थार एसयूवी के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा मलोट रोड ओवरब्रिज से उतरने के बाद डॉ. महिंद्र अस्पताल के पास उस समय हुआ, जब रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार अपने भाई के साथ बल्लूआना से थार में अबोहर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि, समय पर एयरबैग खुल जाने के कारण थार में सवार दोनों भाई सुरक्षित बच गए।
हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार, पुलिस और परिजनों ने संभाला मौका दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुभाष के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसा होते ही नगर निगम का ट्रैक्टर चालक अपने साथी सहित वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम से एएसआई नवनीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात में आ रही बाधा को दूर करने के लिए तुरंत दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
आपसी सहमति न बनने पर होगी कानूनी कार्रवाई, पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम के सुपरवाइजर प्रदीप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर-टैंकर निगम का ही था और उसे निगम का ही चालक चला रहा था। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि यदि दोनों पक्षों के बीच कोई आपसी समझौता नहीं होता है, तो पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *