जालंधर के करतार नगार में पारिवारिक विवाद के दौरान लड़ाई: बाहर से आए हमलावरों ने मामा को पीटा, बचाने पहुंचे भांजे पर हथियारों से किया हमला – Jalandhar News

जालंधर के करतार नगार में पारिवारिक विवाद के दौरान लड़ाई:  बाहर से आए हमलावरों ने मामा को पीटा, बचाने पहुंचे भांजे पर हथियारों से किया हमला – Jalandhar News




जालंधर के करतार नगर में एक परिवार पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के दौरान बाहर से आए कुछ अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर और शरीर पर टांके लगे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। पीड़ित युवक कर्ण ने बताया कि वह मूल रूप से एक गांव का रहने वाला है और जालंधर के करतार नगर में अपनी चाची के घर रहकर ड्राइविंग का काम करता है। घटना के वक्त वहां पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान अचानक बाहर के कुछ अज्ञात लड़के वहां पहुंच गए और उन्होंने बहस को हिंसक रूप दे दिया। मामा को पिटता देख बीच-बचाव करने गया था कर्ण कर्ण के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक उसके मामा को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। अपने मामा को पिटता देख कर्ण उन्हें बचाने के लिए बीच में कूद पड़ा। लेकिन हमलावरों ने उस पर ही धावा बोल दिया और धारदार हथियारों (तेजधार हथियारों) से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक और तेज था कि पीड़ित को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कर्ण ने बताया कि हमलावर करीब आधा घंटा तक वहां मारपीट करते रहे। अपनी जान बचाने के लिए वह जमीन पर नीचे बैठ गया, जिसके बाद उसे कुछ समझ नहीं आया कि वहां क्या हो रहा था। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में चल रहा है इलाज, इस झड़प में कर्ण के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसके टांके लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी, यह हमला अचानक हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे जल्द ही इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *