टेम्पो ट्रैवलर टिप्पर से टकराई, 2 श्रद्धालुओं की मौत: 14 गंभीर घायल; मां वैष्णो देवी से लौट रहे थे मानसा – Pathankot News
गुरदासपुर में अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बटाला के पास उधोवाल अड्डे में सड़क हादसा हो गया। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर टिप्पर से टकरा गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उधोवाल अड्डे के पास आगे चल रहा एक टिप्पर अचानक पक्की सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते की ओर उतर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर उसके पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे मां वैष्णो देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link

