लुधियाना: लिव-इन पार्टनर ने पहले घर से उड़ाया सोना: अब अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रही धमकी – Ludhiana News

लुधियाना: लिव-इन पार्टनर ने पहले घर से उड़ाया सोना:  अब अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की दे रही धमकी – Ludhiana News



लुधियाना के हैबोवाल इलाके से मामला सामने आया है। यहाँ एक लिव-इन पार्टनर ने पहले तो अपने प्रेमी के घर से सोना चोरी कर दिया, और जब प्रेमी ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई, तो अब वह उसे भद्दी गालियां देते हुए उसकी प्राइवेट और अश्लील तस्वीरें सोशल

.

सिल्वर सिटी, हैबोवाल कलां के रहने वाले 42 वर्षीय मनदीप सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह साल 2023 से राजवीर कौर नामक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रहा था। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन साल 2025 में राजवीर कौर ने उसकी पीठ पीछे एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, राजवीर कौर बिना उसकी मर्जी के उसके घर से सोना चोरी करके फरार हो गई। इस धोखे के बाद मनदीप सिंह ने तुरंत थाना हैबोवाल में अपनी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया था।

चोरी के बाद अब शुरू हुआ ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल

पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी राजवीर कौर ने अब एक नया और खौफनाक पैंतरा अपनाया है। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह का आरोप है कि राजवीर कौर और उसकी एक सहेली सरस्वती उसे मोबाइल फोन पर लगातार वॉइस मैसेज (Voice Messages) भेज रही हैं। इन मैसेजों में बेहद भद्दी और गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा मनदीप पर चोरी का केस वापस लेने का भारी दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि अगर उसने चोरी का केस वापस नहीं लिया, तो वे उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगी और उसे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगी।

पुलिस ने लिया एक्शन

मामले की संवेदनशीलता और आईटी से जुड़े अपराध को देखते हुए थाना हैबोवाल की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह के अनुसार आरोपी राजवीर कौर और सरस्वती पर 66 IT Act, 351(2), 62, 61(2) BNS की धारा में केस दर्ज किया गया है ।

पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस इन ब्लैकमेलर्स को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *