जलालाबाद में मोटर स्टार्टर चोरी, पानी की सप्लाई ठप: आधी रात को वारदात से लोग परेशान; सोलर सिस्टम से होती थी सप्लाई – Fazilka News
फाजिल्का जिले के जलालाबाद स्थित गांव हलीमवाला में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल गांव को पानी की सप्लाई देने के लिए पंचायत स्तर पर लगाए सोलर सिस्टम के स्टार्टर को चोर उड़ाकर ले गए। इससे पूरे गांव को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही। लोगों की नहरों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। सरपंच अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके इलाके में जमीनी पानी मीठा है। पानी की सप्लाई पूरे गांव को देने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई और सोलर सिस्टम लगाकर मोटर लगाकर सप्लाई दी गई। पुलिस बोली-आरोपियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई अब लोग नहरी पानी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हुए है । जबकि उनके द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को करते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी ।
Source link

