स्कूल स्तर पर बाय मंथली टेस्ट, टर्म परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंक बोर्ड एग्जाम में जुड़ेंगे – Jalandhar News

स्कूल स्तर पर बाय मंथली टेस्ट, टर्म परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंक बोर्ड एग्जाम में जुड़ेंगे – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब स्कूल स्तर पर होने वाले बाय मंथली टेस्ट, टर्म परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को भी बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में विशेष महत्व दिया जाएगा। इस व्यवस्था से छात्रों में पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी और वे स्कूल स्तर के टेस्ट को भी गंभीरता से लेंगे। स्कूल ऑफ एमिनेंस, भार्गव कैंप के प्रिंसिपल दिनेश कुमार ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। पहले छात्र अक्सर स्कूल स्तर की परीक्षाओं को गंभीरता से नहीं लेते थे या अनुपस्थित हो जाते थे, लेकिन अब इनके अंक अंतिम परिणाम से जुड़ने के कारण वे नियमित पढ़ाई करेंगे। बोर्ड के मॉडल पेपर के आधार पर प्रश्न-पत्र तैयार होने से सभी स्कूलों के छात्रों को समान स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा। हालांकि, इसके कुल कितने अंक मुख्य परिणाम में जुड़ेंगे, यह विस्तृत निर्देश आने पर ही साफ होगा। बोर्ड निर्देशों के मुताबिक सभी स्कूलों को पूरे शैक्षणिक सत्र में कम से कम दो बाय मंथली टेस्ट करवाने होंगे। पहला टेस्ट 15 जुलाई तक और दूसरा नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच आयोजित होगा। इसके अलावा सितंबर में टर्म परीक्षा और 31 जनवरी 2027 तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाना अनिवार्य है। स्कूलों को इन परीक्षाओं के विषयवार अंक 25 फरवरी 2027 तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *